Homeबिहारभोजपुर: जगदीशपुर के तेंदूनी गांव में मां-बेटे की निर्मम हत्या, इलाके में...

भोजपुर: जगदीशपुर के तेंदूनी गांव में मां-बेटे की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

भोजपुर: बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदूनी गांव में मंगलवार रात मां और बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों की धारदार हथियार से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मां का गला रेतकर, जबकि बेटे के शरीर पर कई जगह चाकू से वार कर हत्या की गई। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान तेंदूनी गांव के वार्ड नंबर-7 निवासी स्वर्गीय विश्वामित्र सिंह की 55 वर्षीय पत्नी रमावती कुंअर और उनके 30 वर्षीय बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है।

घर में सो रहे मां-बेटे की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार, रमावती कुंअर और उनका बेटा सुनील कुमार एक साथ रहते थे। मंगलवार रात दोनों खाना खाने के बाद अपने घर में सो गए थे। इसी दौरान मां-बेटे की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि रमावती कुंअर की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई, जबकि सुनील कुमार के शरीर पर कई जगह चाकू से वार किए गए। हालांकि, हत्या किसने और किस वजह से की, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर एसडीपीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम और डीआईयू की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से कई तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

परिवार में दो बेटे और एक बेटी

जानकारी के अनुसार, रमावती कुंअर के दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है और वह अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ अलग रहता है। वहीं, रमावती कुंअर अपने छोटे बेटे सुनील कुमार के साथ रहती थीं। मां-बेटे की एक साथ हत्या से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस दोहरे हत्याकांड के कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है। घटनास्थल से मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।मां-बेटे की हत्या किस वजह से हुई और घटना को किसने अंजाम दिया, इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...