Homeबिहारबिहार MLC काउंटिंग से पहले RJD की बड़ी मांग, मतगणना में गड़बड़ी...

बिहार MLC काउंटिंग से पहले RJD की बड़ी मांग, मतगणना में गड़बड़ी रोकने के लिए सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

पटना: बिहार विधान परिषद की चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना से पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। सोमवार को विधायक भाई वीरेंद्र के नेतृत्व में राजद के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद गुंजियाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने मतगणना के दौरान संभावित अनियमितताओं को रोकने के लिए 10 बिंदुओं पर दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

राजद ने मतपत्रों की मूल स्थिति सुरक्षित रखने, वैध और अवैध मतों के निर्धारण में एकरूपता बनाए रखने और पूरी प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया है।

- Advertisement -

चंडीगढ़ मेयर चुनाव का हवाला, मतपत्रों की सुरक्षा पर जोर

राजद ने अपने ज्ञापन में वर्ष 2024 के चंडीगढ़ मेयर चुनाव का उल्लेख करते हुए मतगणना प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता की जरूरत बताई। पार्टी का कहना है कि मतपत्रों की मूल स्थिति में किसी तरह का बदलाव नहीं होना चाहिए। वैध और अवैध मतों का निर्धारण निर्वाचन नियमों के अनुसार निष्पक्ष तरीके से किया जाना चाहिए।

ज्ञापन में मतगणना केंद्र के भीतर वायलेट पेन या उससे मिलते-जुलते पेन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग भी की गई है। राजद ने मतपत्रों पर अतिरिक्त टिक, क्रॉस या रेखा लगाने की अनुमति नहीं देने की बात कही है। इसके अलावा सभी मतगणना टेबल पर मतपत्रों को वैध या अवैध घोषित करने के लिए समान नियम लागू करने की मांग की गई है।

संदिग्ध मतपत्रों पर पहले फैसला, CCTV से हो निगरानी

राजद ने मांग की है कि प्रथम वरीयता के मतों की गिनती शुरू होने से पहले ही संदिग्ध मतपत्रों की वैधता तय कर ली जाए। पार्टी के अनुसार, मतगणना के दौरान अधिकृत एजेंटों को आपत्ति दर्ज कराने का पर्याप्त अवसर मिलना चाहिए।

पूरी मतगणना प्रक्रिया की सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के जरिए निगरानी सुनिश्चित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है। राजद ने कहा है कि मतगणना अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की व्यवस्था होनी चाहिए।

परिणाम घोषित करने से पहले हो पूरा मिलान

राजद ने मतगणना के अंतिम चरण को लेकर भी कई मांगें रखी हैं। पार्टी का कहना है कि वैध और अवैध मतपत्रों की संख्या का पूरा मिलान किया जाए। इसके साथ ही परिणाम पत्रक का सत्यापन करने के बाद ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएं। ज्ञापन की प्रतियां भारत निर्वाचन आयोग और संबंधित प्रमंडलों के आयुक्तों को भी भेजी गई हैं।

भाई वीरेंद्र के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में विधायक भाई वीरेंद्र, पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार राम, रणविजय साहू, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार सिंह, डॉ. अनवर आलम और मुकुन्द सिंह शामिल रहे।

राजद का कहना है कि निर्वाचन नियमों का सख्ती से पालन होने पर ही मतगणना की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकती है। अब देखना होगा कि निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से इन मांगों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...