Homeबिहारबिहार में अब ऑनलाइन जमा होगा ट्रैफिक चालान, 16 नवंबर से शुरू...

बिहार में अब ऑनलाइन जमा होगा ट्रैफिक चालान, 16 नवंबर से शुरू हो सकती है सुविधा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

बिहार में ट्रैफिक चालान भरने की प्रक्रिया जल्द ही और आसान होने वाली है। अब वाहन मालिकों को ई-चालान का भुगतान करने के लिए किसी कार्यालय या निर्धारित पोर्टल पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वे Google Pay, PhonePe, Paytm और इंटरनेट बैंकिंग सहित अपनी पसंद के डिजिटल पेमेंट माध्यम से चालान की राशि जमा कर सकेंगे।

इसके लिए परिवहन विभाग ने भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) प्लेटफॉर्म तैयार किया है। इस सुविधा को आगामी 16 नवंबर से लाइव करने की योजना है। प्लेटफॉर्म शुरू होने के बाद वाहन चालकों को घर बैठे डिजिटल माध्यम से चालान भुगतान की सुविधा मिलेगी।

- Advertisement -

BBPS प्लेटफॉर्म का किया गया डेमोस्ट्रेशन

गुरुवार को परिवहन विभाग में भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) प्लेटफॉर्म का डेमोस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान इसे निर्धारित समय सीमा में लाइव करने और डिजिटल भुगतान की सुविधा शुरू करने के लिए जरूरी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया।

परिवहन विभाग की डिजिटल भुगतान व्यवस्था से प्लेटफॉर्म को जोड़ने के लिए एनआईसी के माध्यम से एपीआई इंटीग्रेशन का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रतिनिधियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म की टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। इसे 16 नवंबर से शुरू करने की योजना है।

एक ही प्लेटफॉर्म से होगा डिजिटल भुगतान

BBPS प्लेटफॉर्म शुरू होने के बाद वाहन मालिक Google Pay, PhonePe, Paytm और अन्य डिजिटल पेमेंट ऐप के जरिए ट्रैफिक चालान का भुगतान कर सकेंगे। इससे भुगतान की प्रक्रिया आसान होगी और लोगों को अलग-अलग माध्यमों के बीच भटकना नहीं पड़ेगा। इस पहल से चालान भुगतान में डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल बढ़ने के साथ पारदर्शिता और समय की बचत होने की भी उम्मीद है।

परिवहन सचिव बोले- नागरिकों को मिलेगी घर बैठे सुविधा

परिवहन सचिव राज कुमार ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता परिवहन सेवाओं को तकनीक आधारित, पारदर्शी और आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाना है। BBPS के माध्यम से ट्रैफिक चालान भुगतान की सुविधा शुरू होने से वाहन मालिकों को काफी सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अब लोगों को चालान जमा करने के लिए किसी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने पसंदीदा डिजिटल पेमेंट ऐप से घर बैठे भुगतान कर सकेंगे। विभाग का लक्ष्य परिवहन सेवाओं को अधिक से अधिक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना है, ताकि नागरिकों को सरल और त्वरित सुविधाएं मिल सकें।

आगे परिवहन विभाग की दूसरी सेवाएं भी जुड़ेंगी

राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन ने बताया कि फिलहाल BBPS प्लेटफॉर्म के जरिए ट्रैफिक चालान भुगतान की सुविधा शुरू की जा रही है। आने वाले दिनों में परिवहन विभाग की भुगतान से जुड़ी अन्य सेवाओं को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने की योजना है। इससे नागरिकों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से विभाग की अलग-अलग सेवाओं का ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा मिल सकेगी।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...