Homeबिहारभागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सिर के...

भागलपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, सिर के पास मारी गोली

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में शुक्रवार को बेखौफ अपराधियों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में हुई। गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए JLNMCH स्थित मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा विधायक रोहित पांडे समेत पार्टी के कई नेता भी घटनास्थल पर पहुंचे।

- Advertisement -

कुतुबगंज में दिनदहाड़े मारी गोली

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू कुतुबगंज इलाके में थे, तभी अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि गोली उनके सिर के पास लगी। गंभीर हालत में पुलिस उन्हें मायागंज अस्पताल लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी जुटाई और वारदात के पीछे के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे काली पूजा के चंदे को लेकर हुए विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी है।

भाजपा नेताओं में आक्रोश, विधायक भी पहुंचे

भाजपा नेता की हत्या की खबर मिलते ही पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर जुटने लगी। भाजपा विधायक रोहित पांडे भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। मौत की परिस्थितियों और हत्या के पीछे की वजह को लेकर जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

(अतीश दीपंकर की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...