Homeझारखंडबोकारो में 3 नवंबर से लापता सागर रजवार का डोभा में मिला...

बोकारो में 3 नवंबर से लापता सागर रजवार का डोभा में मिला शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro News: बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेदाडीह बांध गोड़ा साइड के रहने वाले 32 वर्षीय सागर रजवार का शव शुक्रवार को गांव के पास एक तालाब जैसे डोभा से बरामद हुआ। सागर 3 नवंबर को अपने घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, पर कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार वालों ने पिंडराजोरा थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को डोभा से बाहर निकाला।

पत्नी ने की पहचान, हत्या की जताई आशंका

पुलिस ने शिनाख्त के लिए तुरंत परिजनों को मौके पर बुलाया। सागर की पत्नी मीना देवी ने शव को देखते ही पहचान लिया कि यह उनके लापता पति का ही शव है। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, पत्नी मीना देवी ने मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए पति की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि सागर की मौत सामान्य नहीं लग रही और इसके पीछे किसी की साजिश हो सकती है।

- Advertisement -

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी वजह

शुरुआती तौर पर पुलिस का अनुमान है कि पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने से डूबकर मौत हुई होगी। हालांकि, परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने सभी एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सटीक वजह सामने आएगी, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...