Homeझारखंडबोकारो में नदियां उफान पर, छोटे पुल से गुजर रहे लोग, हादसे...

बोकारो में नदियां उफान पर, छोटे पुल से गुजर रहे लोग, हादसे का बना खतरा

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बोकारो की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। गरगा डैम में पानी बढ़ने के बाद जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम के फाटक खोल दिए गए। इसके बाद गरगा नदी में पानी का बहाव काफी तेज हो गया है और आसपास बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं।

- Advertisement -

भर्रा पुल के ऊपर से बह रहा पानी

चास इलाके में भर्रा पुल की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। पानी पुल के ऊपर से बह रहा है। इसके बावजूद कुछ लोग छोटे पुल से होकर आवाजाही करते नजर आ रहे हैं। बोकारो सेक्टर से भर्रा जाने के लिए बड़ा पुल मौजूद है, फिर भी कुछ लोग जोखिम लेकर छोटे पुल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

- Advertisement -

तेज बहाव के बीच पुल पार करना खतरनाक साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पहले भी यहां बाइक सवारों और लोगों के नदी में गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।

पुल के पास बैरिकेडिंग की मांग

स्थानीय निवासी तौफीक अली ने प्रशासन से पुल के पास बैरिकेडिंग लगाने की मांग की है, ताकि पानी बढ़ने की स्थिति में वाहनों और लोगों की आवाजाही रोकी जा सके। उनका कहना है कि लोगों को खतरे से बचाने के लिए प्रशासन को समय रहते कदम उठाना चाहिए।

वहीं मोहम्मद करीम ने कहा कि बारिश के दिनों में पुल पर पानी आ जाने से यहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो जाता है। उन्होंने प्रशासन से पुल को तत्काल बंद करने और लोगों की आवाजाही रोकने की मांग की है।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...