
Bokaro news: बोकारो जिले में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए मिले आवेदनों की जांच के बाद 933 आवेदनों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। रिजेक्ट किए गए आवेदनों की पूरी सूची संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और संबंधित कार्यालयों के सूचना पट्ट (नोटिस बोर्ड) पर उपलब्ध करा दी गई है, ताकि अभिभावक अपने फॉर्म की स्थिति आसानी से देख सकें।
10 से 19 नवंबर तक जमा कर सकते हैं कागजात
जिन अभिभावकों के बच्चों के आवेदन खारिज हुए हैं, उन्हें अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का आखिरी अवसर दिया गया है। अभिभावक 10 नवंबर से 19 नवंबर तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय स्थित RTE सेल में जाकर अपनी दावा-आपत्ति जमा कर सकते हैं। तय समय सीमा के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।



