HomeझारखंडUCO बैंक में दिनदहाड़े डकैती : हथियार के बल पर बैंक स्टाफ...

UCO बैंक में दिनदहाड़े डकैती : हथियार के बल पर बैंक स्टाफ को बनाया बंधक, करोड़ों के जेवरात और कैश लूटे

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह जिले के धनवार स्थित यूको बैंक की शाखा में गुरुवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बाइक पर सवार होकर पहुंचे लगभग आधा दर्जन अपराधी बैंक परिसर में दाखिल हुए।

इनमें से दो ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि बाकी अपराधियों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। बैंक में घुसते ही अपराधियों ने हथियारों का भय दिखाकर वहां मौजूद बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को अपने नियंत्रण में ले लिया और सभी को एक जगह बंधक बना दिया।

- Advertisement -

नकदी और लॉकर से करोड़ों के जेवरात लूटे

अपराधियों ने बैंक काउंटर पर रखी नकदी के साथ-साथ शाखा में मौजूद दो ग्राहकों से भी पैसे छीन लिए। इसके बाद अपराधियों ने बैंक के लॉकर को निशाना बनाया और उसमें रखे बहुमूल्य जेवरात अपने साथ ले गए।

प्राथमिक सूचना के मुताबिक, डकैती में करीब 10 लाख रुपये कैश और लॉकर से लगभग चार करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात लूटे जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, लूटी गई वास्तविक राशि और जेवरात के कुल मूल्य का आधिकारिक तौर पर ऑडिट और आंकलन किया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी बाइकों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

जांच में जुटी पुलिस टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत यूको बैंक शाखा पहुंची और बैंक कर्मियों व प्रत्यक्षदर्शी ग्राहकों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। मामले की सूचना गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को दी गई, जिसके बाद उन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार को मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए संभावित रास्तों पर सघन नाकेबंदी और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...