Homeझारखंडखुद को धनबाद सांसद बताकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख की...

खुद को धनबाद सांसद बताकर पुणे के कारोबारी से 12 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

 Dhanbad: सांसद के नाम, पद और राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर लाखों रुपये ऐंठने का बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। धनबाद के सांसद के नाम पर महाराष्ट्र के पुणे स्थित शिवाजीनगर निवासी एक कारोबारी को सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कराने का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले की पड़ताल करते हुए पुणे क्राइम ब्रांच की टीम धनबाद पहुंची और जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा इलाके से मुख्य आरोपी बबलू को धर दबोचा। इस छापामारी में स्थानीय जोड़ापोखर थाना पुलिस ने भी सक्रिय सहयोग दिया।

सामूहिक विवाह के नाम पर ऐंठे 12 लाख रुपये

पुणे क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार आरोपी बबलू ने खुद को धनबाद का मौजूदा सांसद बताकर पुणे के कारोबारी से संपर्क साधा था। बातचीत के दौरान उसने धनबाद में बड़े पैमाने पर सामूहिक विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कराने की योजना बताई। अपने कथित रसूख और प्रभाव का भरोसा दिलाकर उसने कारोबारी को अपने जाल में फंसा लिया और अलग-अलग बहानों से धीरे-धीरे कुल 12 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

- Advertisement -

कार्यक्रम नहीं होने पर खुला फर्जीवाड़े का राज

लंबा समय बीत जाने के बाद भी जब कथित आयोजन को लेकर जमीन पर कोई हलचल नहीं हुई, तब जाकर पीड़ित व्यापारी को अपने साथ हुई बड़ी धोखाधड़ी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने पुणे के संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई, जहां पुलिस ने कांड संख्या 270/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने जब तकनीकी अनुसंधान और कॉल डिटेल्स खंगाले, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

किशोरी के मोबाइल फोन से खुली आरोपी की पोल

जांच में खुलासा हुआ कि शातिर आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए अक्सर आसपास के अनजान लोगों और राहगीरों के मोबाइल फोन मांगकर बात करता था। इसी कड़ी में उसने एक स्थानीय किशोरी का मोबाइल फोन भी बातचीत के लिए इस्तेमाल किया था। पुलिस ने जब नंबर को सर्विलांस पर लेकर ट्रेस किया, तो टीम सीधे उस किशोरी तक जा पहुंची। पूछताछ में किशोरी ने स्पष्ट किया कि भागा निवासी बबलू ने उससे जरूरी कॉल करने के बहाने फोन मांगा था।

चार लोगों से पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार

किशोरी की निशानदेही पर पुलिस ने भागा में दबिश देकर एक नाबालिग लड़की समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गहन जांच-पड़ताल के बाद तीन लोगों की संलिप्तता न पाकर उन्हें छोड़ दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी बबलू को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों को आशंका है कि ठगी का यह आंकड़ा 12 लाख रुपये से कहीं अधिक हो सकता है। पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि आरोपी ने फर्जी सांसद बनकर और कितने लोगों को चूना लगाया है। गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस उसे अग्रिम पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है।

 

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...