
सुपौल: जिला मुख्यालय स्थित पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब में शनिवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सुपौल जिला इकाई की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का 45वां जन्मदिन हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गौतम कुमार ने किया।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। सभी ने चिराग पासवान के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
जन्मदिन समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। अपने लोकप्रिय नेता के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरा परिसर जश्न और उल्लास के माहौल से सराबोर रहा। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
पार्टी के कई पदाधिकारी रहे मौजूद
समारोह में प्रधान महासचिव ललित कुमार भारती, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष नथु पासवान, आईटी सेल जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद हकीम, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के कुंदन साह, छात्र जिलाध्यक्ष मनीष दास और जिला उपाध्यक्ष अशोक यादव सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा गोविंद कुमार ठाकुर, सुरेश ठाकुर, सुधीर कुमार, कुंदन कुमार, मानकेश्वर पासवान, अशोक पासवान, रूपेश कुमार, सुभाष देव, सनी कुमार और संतोष पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
(कुंदन कुमार की रिपोर्ट)


