
Ramgarh: रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-33 पर छठ पूजा को लेकर सड़क किनारे सफाई अभियान चलाया जा रहा था। सफाई कर्मी ट्रैक्टर की मदद से सड़क किनारे जमा कचरा हटा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पल्सर एनएस मोटरसाइकिल (JH01FA6252) ने सफाई कार्य में लगे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मांडू चट्टी पंचायत निवासी तनवीर (पिता साबिर कुरैशी) और अजूबा (पिता मकबूल) गंभीर रूप से घायल हो गए।
सदर अस्पताल रेफर
दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को इलाज के लिए मांडू अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के कई लोग घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे।



