Homeझारखंडगिरिडीह में ढिबरा माफिया पर कसा शिकंजा, कन्हैया मोड़ के पास पकड़ी...

गिरिडीह में ढिबरा माफिया पर कसा शिकंजा, कन्हैया मोड़ के पास पकड़ी गई गाड़ी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह में अवैध ढिबरा कारोबार पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग एक बार फिर फुल एक्शन मोड में नजर आ रहा है। गांवा रेंज की टीम ने पुख्ता खुफिया इनपुट के आधार पर जाल बिछाते हुए कोडरमा के डोमचांच की ओर जा रही एक ढिबरा लदी गाड़ी को धर दबोचा। गांवा रेंजर राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने कन्हैया मोड़ के पास अचानक नाकेबंदी कर इस गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम को अचानक सामने देखकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा, जिसकी धरपकड़ के लिए अब सुराग जुटाए जा रहे हैं।

गढ़कुंडा से निकली खेप

शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि ढिबरे की यह खेप तिसरी थाना क्षेत्र के गढ़कुंडा इलाके से लोड की गई थी। माफिया इसे गांवा के रास्ते डोमचांच की मंडियों में खपाने के फिराक में थे। इससे पहले कि तस्कर अपने मकसद में कामयाब हो पाते, वन विभाग ने बीच रास्ते में ही इंटरसेप्ट कर गाड़ी को सीज कर दिया। जब्त वाहन को रेंज कार्यालय परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया गया है और वन अधिनियम के कड़े प्रावधानों के तहत अज्ञात वाहन मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

- Advertisement -

मोलभाव की उठी चर्चाएं

इस औचक जब्ती के बाद इलाके में तरह-तरह की सुगबुगाहट और चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि गाड़ी पकड़े जाने के फौरन बाद इसे छोड़ने और मामले को रफा-दफा करने को लेकर भी पर्दे के पीछे बातचीत की कोशिशें की गई थीं। हालांकि बात नहीं बनने पर अंततः गाड़ी को आधिकारिक रूप से जब्त कर लिया गया। वन विभाग के इस अचानक हुए एक्शन से इलाके के ढिबरा सिंडिकेट और अवैध धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...