Homeझारखंडगांडेय में महिला मुखिया पर जानलेवा हमला, कल्पना सोरेन के आश्वासन के...

गांडेय में महिला मुखिया पर जानलेवा हमला, कल्पना सोरेन के आश्वासन के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: गिरिडीह जिले में जमीन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह की मुखिया और जेएमएम महिला मोर्चा की जिला सचिव आशा शर्मा और उनके बेटे कर्ण शर्मा पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना के छह दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से पीड़ित परिवार में गहरा आक्रोश है। रविवार को पीड़िता आशा शर्मा, उनके बेटे कर्ण शर्मा और मुखिया शिवनाथ साहू ने मीडिया के सामने आकर पूरे मामले का खुलासा किया और पुलिस प्रशासन की लचर कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।

कल्पना सोरेन के भरोसे के बावजूद पुलिस के हाथ खाली

पीड़िता आशा शर्मा ने बताया कि गिरिडीह दौरे के दौरान गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने खुद उनसे मुलाकात कर भरोसा दिलाया था कि हमलावरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस ने नामजद आरोपियों देवी लाल मुर्मू, सोन टुडू, रामलाल सोरेन, लूसी किस्कू और सुबोध गोस्वामी के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। मुखिया शिवनाथ साहू ने कहा कि खुद को एक दल का समर्थक बताकर जमीन माफियाओं ने एक महिला जनप्रतिनिधि और उनके बेटे को बेरहमी से पीटा है। उन्होंने मांग की कि आरोपी चाहे किसी भी राजनीतिक दल से जुड़े हों, उनकी तत्काल गिरफ्तारी होनी चाहिए।

- Advertisement -

छह एकड़ पैतृक जमीन पर ट्रेंच कटाई का विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा

प्रेसवार्ता के दौरान आपबीती सुनाते हुए आशा शर्मा और उनका बेटा कर्ण रो पड़े और अपने शरीर पर लगे गंभीर चोटों के निशान दिखाए। उन्होंने बताया कि 27 अक्टूबर को उन्हें सूचना मिली थी कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बेलाटांड़ गांव स्थित उनकी छह एकड़ पैतृक भूमि पर कुछ लोग जबरन ट्रेंच कटवा रहे हैं। जब मां-बेटे मौके पर पहुंचे और अवैध काम का विरोध किया, तो आरोपियों ने लोहे की रॉड और लाठियों से उन पर हमला बोल दिया। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी आनंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों की जान बचाई।

अल्टीमेटम के बाद दर्ज हुआ केस, सभी आरोपी अब भी पकड़ से दूर

पीड़िता का आरोप है कि घटना की लिखित जानकारी जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार और सदर एसडीपीओ जितवाहन को दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस टालमटोल करती रही। बाद में मुखिया शिवनाथ साहू और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कड़े अल्टीमेटम के बाद गांडेय थाने में विधिवत प्राथमिकी तो दर्ज कर ली गई, लेकिन घटना के इतने दिन गुजर जाने के बाद भी सभी नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...