Homeझारखंडदुमका के जंगल में मिला महिला का सड़ा-गला शव

दुमका के जंगल में मिला महिला का सड़ा-गला शव

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Dumka: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चायपानी जंगल में मुख्य सड़क से लगभग 250 मीटर दूर नौपहाड़ के पास एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। जंगल में क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

पीला कुर्ता और काला पजामा पहने है मृतका

पुलिस के अनुसार, बरामद शव काफी पुराना और सड़ा-गला होने के कारण फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। मृतका पीले रंग का कुर्ता, काले रंग का पजामा, काले रंग का दुपट्टा और पैर में भूरे रंग का फीते वाला सैंडल पहने हुए है। शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को जंगल में लाकर फेंका गया है।

- Advertisement -

आसपास के थानों से मांगी जा रही लापता लोगों की रिपोर्ट

थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर संभावित पहलू से जांच कर रही है। आसपास के सभी थानों को महिला के पहनावे और हुलिए का विवरण भेजकर हाल के दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी (मिसिंग) रिपोर्ट खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त कराने के प्रयास जारी हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...