HomeझारखंडJTET परीक्षा देकर लौट रहे सरकारी शिक्षक की सड़क हादसे में मौत,...

JTET परीक्षा देकर लौट रहे सरकारी शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Dhanbad News: धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज मोड़ के पास रविवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक अशरफ अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी खातून गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद भागने के चक्कर में अनियंत्रित पिकअप चालक ने एक अन्य बाइक सवार को भी कुचल दिया, जिससे वह भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

पदोन्नति के लिए परीक्षा देने पहुंचे थे शिक्षक दंपति

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी 36 वर्षीय अशरफ अली निरसा में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी जाह्नवी पश्चिम बंगाल में शिक्षिका हैं। दोनों वर्तमान में बराकर में किराए के मकान में रह रहे थे। अपने करियर में पदोन्नति की उम्मीद लेकर दोनों रविवार को धनबाद के सिटी पब्लिक स्कूल केंद्र पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी जेटेट देने पहुंचे थे। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों पति-पत्नी बाइक से वापस अपने घर बराकर लौट रहे थे, तभी गोपालगंज मोड़ के समीप पीछे से आई बेकाबू पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

- Advertisement -

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने शिक्षक को मृत घोषित किया

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशरफ अली और उनकी पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को आनन-फानन में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद ही अशरफ अली को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी घायल पत्नी का इलाज चल रहा है।

भागने के दौरान पिकअप ने दूसरे बाइक सवार को भी रौंदा

हादसे को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से तेजी से भागने लगा। इस दौरान उसने रास्ते में एक अन्य बाइक सवार अक्षय चक्रवर्ती को भी जोरदार टक्कर मार दी। टाइल्स और मार्बल का काम करने वाले अक्षय दोपहर का खाना खाने अपने घर लौट रहे थे। इस दुर्घटना में अक्षय के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने उन्हें भी तत्काल एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की पड़ताल और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...