
Dhanbad News: धनबाद में रिंग रोड निर्माण के लिए की जा रही भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया के दौरान फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर भारी राशि का मुआवजा हासिल करने का मामला सामने आया है। जांच के अनुसार, फर्जी कागजात के आधार पर 6 करोड़ 32 लाख रुपये से अधिक का मुआवजा अवैध रूप से प्राप्त कर सरकारी खजाने को क्षति पहुंचाई गई थी।
85 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी 85 वर्षीय नरसिंह दास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों और फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है, ताकि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।



