Homeझारखंडरांची में फुहारों ने बदला मौसम का मिजाज, बाकी जिलों में बारिश...

रांची में फुहारों ने बदला मौसम का मिजाज, बाकी जिलों में बारिश का आंकड़ा कर रहा हैरान!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: झारखंड में इस मानसूनी सीजन में जिलों के हिसाब से बारिश में बड़ा अंतर देखने को मिला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य भर में 1 जून से 11 सितंबर तक सामान्य 890.6 मिलीमीटर के मुकाबले 859.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब तीन प्रतिशत कम है।

- Advertisement -

पश्चिमी सिंहभूम में सबसे ज्यादा बारिश, पाकुड़ में हालात खराब

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्ज की गई है। वहां अब तक 1298.6 मिलीमीटर पानी बरसा है, जो सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक है। इसके ठीक उलट सबसे खराब स्थिति पाकुड़ जिले की रही है, जहां सिर्फ 520.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 48 प्रतिशत कम है। पाकुड़ के अलावा साहिबगंज, कोडरमा, गुमला, चतरा, देवघर और गिरिडीह जिलों में भी सामान्य से कम बारिश हुई है।

- Advertisement -

गोपीकांदर में 24 घंटे में सबसे अधिक बरसे बादल

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में दुमका जिले के गोपीकांदर में सबसे ज्यादा 93.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो इस दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान दुमका में 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रांची में रुक-रुक कर फुहारें, ठंडक का अहसास

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बारिश होती रही। फुहारों के कारण मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने हल्की ठंडक महसूस की।

प्रमुख शहरों के तापमान की स्थिति

शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 32.8 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 32.3 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 31.5 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ताज़ा ख़बरें...

IND vs WI: निर्णायक मुकाबले से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर की एंट्री से किसका कटेगा पत्ता?

Sports : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का...

‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, नेहा बोरा-दीपके हिरासत में; दिल्ली में क्यों मचा घमासान?

New Delhi: राजधानी दिल्ली में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के...

खूंटी के 35 साल पुराने ट्रिपल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद, झारखंड HC ने बरकरार रखी सजा

Jharkhand High Court: झारखंड HC ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पहले जमीन...

देसी कट्टा मामले में दो युवकों को बड़ी राहत, रांची कोर्ट ने किया बरी

Ranchi news; वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामदगी के मामले...

ये भी पढ़ें...