Homeझारखंड8 लाख वसूले, 9 मुर्गे लिए और फिर जो किया..., पलामू में...

8 लाख वसूले, 9 मुर्गे लिए और फिर जो किया…, पलामू में अंधविश्वास का ऐसा खेल उड़ा देगा आपके होश!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Palamu: पलामू जिले के छतरपुर नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत सड़मा गांव के खैरा टीकर टोला में अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर भारी ठगी और महिलाओं को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। गांव की रहने वाली कबूतरी कुंवर ने गांव के ही कमलेश भुइयां पर भूत-प्रेत का भय दिखाकर करीब आठ लाख रुपये ऐंठने और महिलाओं को निर्वस्त्र कर झाड़-फूंक करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को छतरपुर थाने में लिखित आवेदन देकर अपने और अपने तीन बच्चों की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

परिवार में मौतों का खौफ दिखाकर ऐंठे रुपये

पीड़िता के अनुसार आरोपी कमलेश भुइयां इलाके में ओझा-गुनी का काम करता है। पीड़िता के पति कमलेश उरांव की चार वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। आरोपी ने कबूतरी और उसके गोतिया परिवार के लोगों को यह कहकर डराया कि उनके घर के सदस्यों की मौत भूत-प्रेत के साए के कारण हुई है। उसने चेतावनी दी कि यदि तुरंत झाड़-फूंक नहीं कराई गई तो परिवार के अन्य सदस्य भी नहीं बचेंगे। इस खौफ के चलते बेबस महिला ने अपनी पुश्तैनी जमीन बेच दी और कर्ज लेकर एक लाख रुपये नकद तथा नौ मुर्गे ओझा को सौंप दिए। वहीं उसके गोतिया परिवार के अन्य सदस्यों से भी अलग-अलग बहाने से करीब आठ लाख रुपये वसूल लिए गए।

- Advertisement -

निर्वस्त्र कर झाड़-फूंक का आरोप, बाद में ठहरा दिया डायन

महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि बीते गुरुवार की रात कमलेश ने तंत्र-मंत्र के बहाने उसे और परिवार की अन्य महिलाओं को निर्वस्त्र करवाकर झाड़-फूंक की। इसके बाद भी जब घर के बीमार सदस्यों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो आरोपी ने उल्टे कबूतरी को ही डायन बताना शुरू कर दिया। उसने परिजनों को भड़काया कि कबूतरी ने ही पूरे परिवार पर भूत छोड़ा हुआ है। इसके बाद से गोतिया परिवार के लोग उसके खिलाफ हो गए हैं, जिससे पीड़िता को अपने और अपने मासूम बच्चों की जान का खतरा सता रहा है।

ग्रामीणों ने लगाए दरबार लगाने के आरोप, आरोपी ने नकारा

गांव के अन्य लोगों का भी कहना है कि आरोपी रोज अपने घर में तथाकथित भूतों का दरबार लगाकर अंधविश्वास फैलाता है और लोगों से पैसे ऐंठता है। दूसरी ओर आरोपी कमलेश भुइयां ने इन आरोपों को निराधार बताया है। उसका दावा है कि उसने किसी से झाड़-फूंक के नाम पर पैसे नहीं लिए हैं और वह केवल साधारण पूजा-पाठ करता है। मामले को लेकर छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने कहा कि किसी भी महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करना कानूनी रूप से बेहद गंभीर अपराध है। पुलिस पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहन जांच और कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...