Homeझारखंडचतरा में शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी आग

चतरा में शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर दुकान में लगी आग

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Chatra: चतरा जिले के मयूरहंड थाना और प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित मां दुर्गा हार्डवेयर दुकान में सोमवार को शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। त्योहार के मद्देनजर दुकान में भारी मात्रा में पेंट, तारपीन तेल, प्लास्टिक की बाल्टियां और गार्डन पाइप समेत अन्य ज्वलनशील सामान का बड़ा स्टॉक रखा गया था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। घर से सटी दुकान के अंदर से अचानक काला धुआं और ऊंची लपटें उठती देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने खुद संभाला मोर्चा, बालू और पानी से पाया काबू

दुकानदार रामसेवक साव उर्फ सूसून साव ने बताया कि दुकान बंद थी, तभी अचानक यह हादसा हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। शुरुआती दौर में पुलिस के मौके पर न पहुंचने के बावजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी और खुद मोर्चा संभाल लिया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बालू और पानी की बौछार शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, जिससे आग को पास के रिहायशी मकानों में फैलने से रोक लिया गया और एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।

- Advertisement -

थाना प्रभारी ने लिया जायजा, मुआवजे का दिया भरोसा

घटना की सूचना मिलने के बाद मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात की पड़ताल की। उन्होंने पीड़ित दुकानदार से बात कर सांत्वना दी और नुकसान का पूरा ब्योरा तैयार कर अविलंब लिखित आवेदन देने को कहा। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर अंचल अधिकारी मनीष कुमार को भेजी जाएगी, ताकि सरकारी नियमों और आपदा राहत प्रावधानों के तहत पीड़ित व्यवसायी को उचित मुआवजा दिलाया जा सके।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...