Homeझारखंडबोकारो में अवैध तेल डिपो में लगी आग, मची अफरा-तफरी

बोकारो में अवैध तेल डिपो में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Bokaro: बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जैनामोड़ फोरलेन चौक के समीप अवैध रूप से संचालित एक तेल डिपो में अचानक भीषण आग लग गई। इस डिपो में बड़े पैमाने पर पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल का गैरकानूनी भंडारण किया गया था। लपटें इतनी तेज और ऊंची थीं कि कुछ ही पलों में पूरे इलाके में धुआं फैल गया और आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों के बीच भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने घंटों कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर पूरी तरह काबू पाया।

टैंकरों से चोरी कर जमा किया जाता था पेट्रोल और डीजल

जैनामोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह ने इस पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के चलते इलाके में आधा दर्जन से ज्यादा अवैध तेल डिपो धड़ल्ले से चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाईवे से गुजरने वाले बड़े तेल टैंकरों से मिलीभगत कर पेट्रोल, डीजल और एथेनॉल निकाला जाता है। इसके बाद इन गुप्त ठिकानों पर तेल जमा कर कम दामों में खुले बाजार में खपाया जाता है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में डिपो के भीतर रखा एक हजार लीटर से अधिक ज्वलनशील तेल जलकर राख हो गया।

- Advertisement -

भीड़भाड़ वाले इलाके में अवैध धंधे पर कार्रवाई की मांग

हादसे के बाद स्थानीय व्यवसायियों और नागरिकों में गहरा रोष है। चेंबर अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से जोरदार मांग की है कि रिहायशी और भीड़भाड़ वाले चौराहों पर संचालित हो रहे तमाम अवैध तेल गोदामों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर उन्हें तुरंत सील किया जाए। उन्होंने आगाह किया कि यदि समय रहते इन ज्वलनशील पदार्थों के अवैध भंडारण पर रोक नहीं लगाई गई, तो भविष्य में किसी बड़े जानमाल के नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...