
Ranchi: राजधानी रांची को रेबीज मुक्त शहर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने शनिवार को सघन अभियान चलाया। इस दौरान एयरपोर्ट और हाईकोर्ट के आसपास के संवेदनशील इलाकों में विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए 20 आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया।
पशु चिकित्सा पदाधिकारी की निगरानी में हुआ टीकाकरण
रेस्क्यू किए गए सभी 20 स्ट्रीट डॉग्स को पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निशांत की सीधी देखरेख में एंटी रेबीज का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य मानकों का ध्यान रखते हुए टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराया गया ताकि शहर में रेबीज के संभावित खतरे को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

समस्या होने पर टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने की अपील
रांची नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें। शहर के किसी भी इलाके में आवारा कुत्तों से जुड़ी परेशानी, शिकायत या किसी भी तरह की जानकारी साझा करने के लिए निगम ने टोल फ्री नंबर 18005701235 जारी किया है, जिस पर संपर्क कर तत्काल मदद ली जा सकती है।


