Homeझारखंडकंटेनर के गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा था 426 किलो गांजा, गढ़वा...

कंटेनर के गुप्त तहखाने में छिपाकर रखा था 426 किलो गांजा, गढ़वा पुलिस ने किया बरामद

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Garhwa: नशे के कारोबार में शामिल तस्कर पुलिस की नजरों से बचने के लिए किस तरह नए तरीके अपना रहे हैं, इसका खुलासा गढ़वा में हुआ है। यहां एक कंटेनर वाहन के अंदर बाकायदा गुप्त तहखाना बनाकर गांजा छिपाया गया था। पुलिस ने जब इस वाहन की तलाशी ली तो ड्राइवर केबिन के ठीक पीछे बॉक्सनुमा गुप्त ढांचा मिला। कटर मशीन से इसे काटकर खोला गया तो अंदर प्लास्टिक की थैलियों में रखे 426 पैकेट गांजा बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे का कुल वजन 426 किलोग्राम है।

कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास खड़ा था संदिग्ध कंटेनर

- Advertisement -

गढ़वा पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिल्लू लोहरा के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम बनाई गई। इसमें थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

टीम मौके पर पहुंची तो कंटेनर वाहन सड़क किनारे खड़ा मिला, लेकिन उसमें कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने चालक की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद वाहन की बारीकी से तलाशी शुरू की गई।

कटर मशीन से काटा गया गुप्त बॉक्स

तलाशी के दौरान ड्राइवर केबिन के ठीक पीछे एक विशेष बॉक्सनुमा ढांचा मिला। पुलिस को संदेह हुआ कि इसका इस्तेमाल मादक पदार्थ छिपाकर ले जाने के लिए किया जा रहा है। इसके बाद कंटेनर को गढ़वा थाना लाया गया। यहां कटर मशीन की मदद से गुप्त बॉक्स को काटकर खोला गया। अंदर प्लास्टिक की थैलियों में छिपाकर रखे गए 426 पैकेट गांजा मिले। प्रत्येक पैकेट का वजन करीब एक किलोग्राम बताया गया है।

बरामद कंटेनर का रजिस्ट्रेशन नंबर UP21BN7171 है। पुलिस के अनुसार, तस्करों ने वाहन में खास तौर पर गुप्त बॉक्स तैयार कराया था, ताकि जांच के दौरान गांजे को आसानी से छिपाया जा सके।

चालक और तस्करी नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

फिलहाल इस मामले में कंटेनर चालक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अब बरामद गांजे के स्रोत, उसकी डिलीवरी कहां होनी थी, वाहन के मालिक और चालक की भूमिका की जांच कर रही है। इसके साथ ही इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...