Homeझारखंडगढ़वा में चोरी-लूट रोकने के लिए पुलिस का नया प्लान!, SP ने...

गढ़वा में चोरी-लूट रोकने के लिए पुलिस का नया प्लान!, SP ने थानेदारों को दिए सख्त निर्देश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Garhwa news: गढ़वा जिले में चोरी, लूट, डकैती और दूसरी आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब निगरानी और तेज करेगी। खासकर हाल ही में जेल से बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। मंगलवार, 3 नवंबर को गढ़वा SP आशुतोष शेखर ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में सभी थाना और OP प्रभारियों को इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि लंबित मामलों की जांच में तेजी लाई जाए, फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई हो तथा आम लोगों की शिकायतों का समय पर समाधान किया जाए। इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई करने और पुलिस गश्ती की निगरानी QR कोड के जरिए करने का भी निर्देश दिया गया।

गढ़वा समाहरणालय स्थित SP कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में जिले के सभी थाना और OP क्षेत्रों की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत में SP आशुतोष शेखर ने दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी थाना और OP प्रभारियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और असामाजिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखने को कहा।

- Advertisement -

जेल से बाहर आए अपराधियों पर नजर, चोरी रोकने के लिए बढ़ेगी गश्ती

बैठक में SP ने घरों में सेंधमारी और चोरी की घटनाओं को रोकने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने थानेदारों को निर्देश दिया कि हाल ही में जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों की निगरानी की जाए, ताकि किसी संभावित आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।

इसके साथ ही नियमित पुलिस गश्ती और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया। SP ने निर्देश दिया कि पेट्रोलिंग पार्टी कहां जा रही है और किन इलाकों में गश्त कर रही है, इसकी निगरानी QR कोड के माध्यम से की जाए।

उन्होंने छठ घाटों पर जिला प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही सभी थाना और OP प्रभारियों को त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।

सड़क हादसे रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट की पहचान, नशे में ड्राइविंग पर कार्रवाई

गढ़वा SP ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में उन स्थानों की पहचान करने को कहा, जहां बार-बार हादसे होते हैं। ऐसे स्थानों को ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित कर दुर्घटनाएं कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की नियमित जांच करने और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ MV Act के तहत कार्रवाई करने को कहा। खासकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

बैठक में नशाखोरी, बाल विवाह, डायन-बिसाही और दूसरी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया। SP ने कहा कि पुलिस अधिकारी स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और दूसरे संस्थानों में जाकर लोगों और विद्यार्थियों को इन मुद्दों पर जागरूक करें।

SC/ST और POCSO मामलों की जांच समय पर पूरी करने का निर्देश

अपराध समीक्षा बैठक में SP ने पिछले महीने दर्ज मामलों की जांच की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने SC/ST और POCSO Act से जुड़े मामलों की जांच को प्राथमिकता देने और निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

SC/ST मामलों में पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए संबंधित विभाग को समय पर प्रस्ताव भेजने को भी कहा गया। इसके अलावा नक्सल मामलों की जांच में तेजी लाने, वारंट और कुर्की की कार्रवाई पूरी करने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

SP ने पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन के मामलों को भी तय समय में पूरा करने को कहा, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में चोरी, लूट, डकैती, Arms Act, NDPS, CCA, IT Act और साइबर अपराध से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को संबंधित पोर्टल पर जरूरी जानकारी दर्ज करने और लंबित जांच को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही गिरफ्तार व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट की जानकारी NAFIS में दर्ज करने, जांच से जुड़े साक्ष्यों को E-साक्ष्य प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने और DGsP एवं IGsP Conference Portal पर थानावार जानकारी अपडेट करने को कहा गया।

बैठक के अंत में SP आशुतोष शेखर ने सभी थाना और OP प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के साथ आम लोगों की सुरक्षा और उनकी शिकायतों का जल्द समाधान पुलिस की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील तरीके से काम करने और जनता की समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...