Homeझारखंडगिरिडीह में 3 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, सर्कस मैदान से हुई...

गिरिडीह में 3 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार, सर्कस मैदान से हुई थी चोरी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih News: गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेंट्रलपीठ निवासी उदय दास, चुंजका निवासी राज पासवान और प्रताड़ीह निवासी वारिश अंसारी उर्फ विक्की शामिल हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले ही शहर के अर्घाघाट निवासी कुणाल चौरसिया और राजू दास की बाइक सर्कस मैदान के पास से चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने तकनीकी इनपुट और मुखबिरों की मदद से चोरों का सुराग लगाना शुरू किया।

ऑनलाइन पेमेंट और मोबाइल से खुला पूरा नेटवर्क

जांच के दौरान पुलिस टीम चुंजका निवासी राज पासवान के घर पहुंची और वहां तलाशी ली। तलाशी के दौरान चोरी की गई बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। जब पुलिस ने फोन की जांच की, तो पता चला कि राज पासवान ने वारिश अंसारी को चोरी की बाइक बेची थी और इसके लिए बाकायदा ऑनलाइन पेमेंट लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने राज पासवान से सख्ती से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर उदय दास और वारिश अंसारी के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की।

- Advertisement -

3 बाइक बरामद, तीनों आरोपी भेजे गए जेल

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों अन्य आरोपियों के पास से दो और चोरी की बाइकें बरामद कीं। इस तरह पुलिस ने कुल तीन चोरी की बाइकें जब्त कर लीं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरोह बाइक चोरी कर औने-पौने दामों में बेचने और ऑनलाइन माध्यम से पैसे के लेन-देन में लगा हुआ था। सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद रविवार की शाम तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...