Homeझारखंडगिरिडीह में पटाखा फेंकने का विरोध करने पर घर में घुसकर की...

गिरिडीह में पटाखा फेंकने का विरोध करने पर घर में घुसकर की मारपीट

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih : गिरिडीह शहर के कुटिया गली रोड में आतिशबाजी का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मोहल्ले के निवासी विकास रवानी की पत्नी नीलम देवी ने नगर थाने में लिखित शिकायत देकर पड़ोसियों के खिलाफ मारपीट और अभद्र व्यवहार का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले दीपक शर्मा का बेटा पटाखे फोड़कर जानबूझकर उनके घर की दिशा में फेंक रहा था। जब परिवार के सदस्यों ने इस खतरनाक हरकत का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया।

महिलाओं के साथ अश्लील इशारे और गाली-गलौज का आरोप

- Advertisement -

नीलम देवी के अनुसार विरोध जताने पर बांके बिहारी शर्मा और उसका भाई दीपक शर्मा आगबबूला हो गए और उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इस दौरान दीपक शर्मा ने घर की महिलाओं को देखकर बेहद आपत्तिजनक और अश्लील इशारे किए तथा गंदी गालियां दीं। पीड़िता ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम का वीडियो दिखाते हुए बताया कि दोनों भाइयों के साथ करीब एक दर्जन लोग अचानक उनके घर पर आ धमके और जमकर हंगामा काटा।

बांस फेंकने से सास और गोतनी घायल, पुलिस जांच में जुटी

Giridih Police, Kutiya Gali road, firecracker dispute, Neelam Devi, assault case, Jharkhand crime news

हंगामे के दौरान बांके बिहारी शर्मा ने हाथ में बांस लेकर घर की तरफ फेंका, जिसकी चपेट में आने से नीलम देवी की सास और गोतनी को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनाव बना रहा। पीड़िता के लिखित आवेदन और उपलब्ध कराए गए वीडियो फुटेज के आधार पर नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपी भाइयों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...