
World Pharmacy Day: गिरिडीह के सलूजा गोल्ड ग्रुप के फार्मेसी कॉलेज में शुक्रवार को वर्ल्ड फार्मेसी डे मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज परिसर में ‘फार्मेसी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य’ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को फार्मेसी की जिम्मेदारी और समाज में इसके महत्व से जोड़ना रहा।

दवा के सुरक्षित इस्तेमाल पर जोर
कॉलेज के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा के नेतृत्व में छात्रों को दवाओं को सही तरीके से रखने और इस्तेमाल करने से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और अपने बेहतर भविष्य के साथ समाज के लिए जिम्मेदारी निभाने की बात कही गई।

नुक्कड़ नाटक से समझाया फार्मेसी का महत्व
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु स्वास्थ्य छात्रों ने कॉलेज परिसर में नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए दवाओं के सही इस्तेमाल और फार्मेसी के महत्व को आसान तरीके से समझाया गया। छात्रों ने बताया कि मरीजों तक सही दवा पहुंचाने में फार्मासिस्ट की भूमिका काफी अहम होती है।
समाज के प्रति जिम्मेदारी समझें छात्र
कॉलेज के Head of Department ने छात्रों से कहा कि फार्मेसी की पढ़ाई केवल करियर बनाने तक सीमित नहीं है। एक फार्मासिस्ट के तौर पर समाज और मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना भी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अपने ज्ञान का इस्तेमाल लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में करने के लिए प्रेरित किया गया।


