
Gumla: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से गुमला विधायक भूषण तिर्की ने दिवंगत निशा भगत के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को दिलासा देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं और न्याय सुनिश्चित कराने का प्रयास करेंगे।
दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विधायक भूषण तिर्की ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के लिए जो भी जिम्मेवार होगा, उसके खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामला चाहे धर्मांतरण से जुड़ा हो या भूमाफियाओं से, जो भी व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध निश्चित रूप से सख्त कदम उठाए जाएंगे।



