
Hatia Rourkela Railway: चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत विकास कार्यों के निष्पादन को लेकर रेलवे ने ट्रैफिक ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इस कारण इस रूट पर आगामी कुछ दिनों तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। ट्रेनों का संचालन बाधित होने से दैनिक यात्रियों और इस मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
रद्द रहने वाली ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर 5 से 11 नवंबर तक रद्द रहेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर 6 से 12 नवंबर तक नहीं चलेगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना इन बदलावों को ध्यान में रखकर बनाएं।



