HomeझारखंडCCTV फुटेज से खुला चोरी का राज, हजारीबाग डेली मार्केट में दुकान...

CCTV फुटेज से खुला चोरी का राज, हजारीबाग डेली मार्केट में दुकान का ताला तोड़ने वाला युवक गिरफ्तार, दो नाबालिग भी निरुद्ध

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह के पकड़े जाने की बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने शहर के व्यस्त डेली मार्केट सब्जी मंडी स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी और मॉनिटर चुराने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस घटना में शामिल दो नाबालिगों को भी पुलिस ने निरुद्ध (डिटेन) कर लिया है। पूछताछ के दौरान इन तीनों ने डेली मार्केट के अलावा झंडा चौक पर स्थित एक पान गुमटी में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।

25 अक्टूबर को दर्ज हुई थी एफआईआर, सीसीटीवी से हुई पहचान

देवी स्थान बंशीलाल चौक के पास मालवीय मार्ग के रहने वाले रूपेश अग्रवाल (36) ने 25 अक्टूबर 2026 को सदर थाने में इस चोरी की एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और मॉनिटर पर हाथ साफ कर दिया है। शिकायत मिलने के बाद सदर थाने में कांड संख्या 264/2026 दर्ज कर पुलिस ने इसकी तहकीकात शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और टेक्निकल सर्विलांस के साथ लोकल इनपुट्स की मदद से अपराधियों की पहचान की। इसके बाद 5 नवंबर को गिलान चौक कुम्हारटोली निवासी 18 वर्षीय कृष्णा खंडेलवाल को पुलिस ने धर दबोचा।

- Advertisement -

कई मामलों का हुआ खुलासा, पुलिस टीम रही शामिल

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने सिर्फ सब्जी मंडी ही नहीं बल्कि झंडा चौक की एक पान गुमटी का भी ताला तोड़कर पैसे चुराए थे। पुलिस अब इस पूरे मामले के अन्य पहलुओं को खंगालने में जुटी है। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में सदर एसडीपीओ, सदर थाना प्रभारी, पुलिस अवर निरीक्षक शिव नारायण किसान, अनुसंधानकर्ता रोशन कुमार वर्णवाल, रतन टुडू, सोनू कुमार, आरक्षी मनीष कुमार चंदेल और सदर थाने के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे, जिनकी मुस्तैदी से चोरों का यह खेल बेनकाब हो गया।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...