Homeझारखंडवेतन और प्रमोशन पर HEC प्रबंधन को अल्टीमेटम, 5 नवंबर से आंदोलन...

वेतन और प्रमोशन पर HEC प्रबंधन को अल्टीमेटम, 5 नवंबर से आंदोलन का ऐलान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

HEC Ranchi : HEC में कार्यरत मजदूरों की लंबित समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर हटिया मजदूर लोक मंच और हटिया मजदूर यूनियन की एक अहम साझा बैठक रविवार को धुर्वा स्थित यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े तमाम जमीनी मुद्दों पर बिंदुवार चर्चा की गई और प्रबंधन से इन दिक्कतों को तुरंत दूर करने की मांग उठाई गई। यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने साफ लफ्जों में कहा कि HEC में काम कर रहे मजदूरों को लंबे समय से वेतन न मिलने की मार झेलनी पड़ रही है, जो अब बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के जायज हकों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

वेतन और PF मांग

यूनियन अध्यक्ष ने एजेंडे की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में 2018 बैच के अस्थायी मजदूरों का अटका हुआ प्रमोशन तुरंत करने, हर महीने तय वक्त पर पूरा वेतन देने, बंद पड़ी कैंटीन सेवा बहाल करने, PF लोन दोबारा चालू करने और बकाया PF के त्वरित भुगतान की मांग रखी गई है। इसके साथ ही तीनों प्लांटों के फर्स्ट एड सेंटर्स में चौबीसों घंटे एंबुलेंस की सुविधा, सप्लाई मजदूरों को बोनस व ग्रेडेशन का लाभ देने और भारत सरकार द्वारा निर्धारित सेंट्रल वेज लागू करने पर खास जोर दिया गया। संगठनों ने सप्लाई और ठेका मजदूरों की छंटनी पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की है।

- Advertisement -

आंदोलन का सख्त अल्टीमेटम

मजदूर संगठनों ने प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि वह बिना देरी किए बातचीत की टेबल पर आए और इन सभी मांगों का अंतरिम समाधान निकाले। अगर प्रबंधन ने सकारात्मक रुख नहीं दिखाया, तो 5 नवंबर 2026 को FFP शेड में एक विशाल संयुक्त आमसभा बुलाकर उग्र आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा। इस अहम बैठक में रामकुमार नायक, विमल महली, अनिल चौधरी, पवन सिंह, हरेंद्र प्रसाद, महेंद्र कुमार और राजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में मजदूर और यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...