Homeझारखंडहेमंत सरकार ने बुलाई विधानसभा की विशेष बैठक

हेमंत सरकार ने बुलाई विधानसभा की विशेष बैठक

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi:झारखंड विधानसभा की दो दिवसीय विशेष बैठक आगामी 25 और 26 नवंबर को सुबह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष के आदेश के बाद सचिवालय ने गुरुवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए गए छठे (मानसून) सत्र को ही इन दो दिनों के लिए फिर से आहूत किया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया था, जिसे मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

केंद्र के MMDR संशोधन कानून पर होगी विस्तृत चर्चा

इस विशेष बैठक का मुख्य फोकस केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 पर रहेगा। इस नए संशोधन के चलते खनिज अधिकारों और खनिज वाली जमीन पर राज्यों के टैक्स और सेस (Cess) लगाने के अधिकारों पर असर पड़ा है। साथ ही पुराने बकाए दावों को अमान्य किए जाने से राज्य के खजाने पर पड़ने वाले वित्तीय असर पर सदन में चर्चा की जाएगी।

- Advertisement -

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण (SIR) पर भी मंथन

खनिज कानून के अलावा, बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से उपजी परिस्थितियों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श होगा। ये दोनों ही विषय सीधे तौर पर झारखंड के राजनीतिक अधिकारों और वित्तीय राजस्व से जुड़े हैं, जिस वजह से सरकार सदन के पटल पर पूरे मामले को रखकर साझा रणनीति बनाने की तैयारी में है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...