Homeझारखंडहेमंत सरकार अवैध कमाई में व्यस्त, राजस्व की कोई चिंता नहीं, बोलीं...

हेमंत सरकार अवैध कमाई में व्यस्त, राजस्व की कोई चिंता नहीं, बोलीं अन्नपूर्णा देवी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Giridih: केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी सोमवार को गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत विष्णीशरण गांव पहुंचीं। यहां बीपीसीएल की सीएसआर योजना के तहत आयोजित विशेष कार्यक्रम में उन्होंने एक हजार गर्भवती महिलाओं के बीच पोषण किट का वितरण किया। कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं को किट के सही इस्तेमाल के तरीके बताए और जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी पोषण पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने माताओं से अपील की कि वे अपने बच्चों को शुरुआत से ही संस्कारी और जागरूक बनाएं।

- Advertisement -

मॉक संसद पर राहुल गांधी और कांग्रेस पर कटाक्ष

समारोह के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन ने मॉक संसद चलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की है। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती तो इस मॉक संसद में ही राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाकर उनकी दिली हसरत पूरी कर सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, तब से कांग्रेस का भरोसा देश की संवैधानिक संस्थाओं से पूरी तरह उठ चुका है, जिसका जवाब कांग्रेस के नेताओं को जनता को देना चाहिए।

जल जीवन मिशन के फंड का हिसाब नहीं दे रही राज्य सरकार

केंद्रीय मंत्री ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य को जल जीवन मिशन के तहत भरपूर फंड दिया, लेकिन अब तक इसका कोई ठोस ब्योरा नहीं दिया गया। ग्रामीण इलाकों में कितनी पानी की टंकियां बनीं, कितने नल लगे और कितने घरों तक पानी पहुंचा, इसका कोई स्पष्ट आंकड़ा राज्य सरकार के पास नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सच्चाई छिपाने के लिए राज्य सरकार झूठे तथ्य पेश कर जनता को बरगला रही है कि केंद्र से फंड नहीं मिल रहा है।

अवैध कारोबार और लचर कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

हेमंत सरकार पर हमला जारी रखते हुए अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य सरकार वैध राजस्व जुटाने के बजाय बालू और पत्थर के अवैध धंधों से अपनी तिजोरियां भरने में लगी है। जब निजी कमाई हो रही है तो राज्य के राजस्व की चिंता कौन करेगा। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि जब थानों के भीतर ही महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं सामने आने लगें, तो समझा जा सकता है कि राज्य की कानून व्यवस्था किस गर्त में जा चुकी है।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष रंजीत राय, भाजपा नेता दिनेश यादव, उषा कुमारी, मुकेश जालान, दिलीप वर्मा और ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...