Homeझारखंडपरिवार के साथ चांडिल डैम घूमने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, खूबसूरती देख...

परिवार के साथ चांडिल डैम घूमने पहुंचे CM हेमंत सोरेन, खूबसूरती देख लिया बड़ा फैसला

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: झारखंड के प्रसिद्ध चांडिल डैम की तस्वीर आने वाले दिनों में बदल सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में अधिकारियों को काम करने का निर्देश दिया है। मंगलवार, 3 नवंबर को मुख्यमंत्री अपने परिवार के साथ चांडिल डैम पहुंचे, जहां उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ पर्यटन सुविधाओं और डैम के विकास को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सरायकेला-खरसावां के DC नीतीश कुमार सिंह को पर्यटकों की सुरक्षा, बोटिंग की बेहतर व्यवस्था और जरूरी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने डैम और आसपास के इलाकों के विकास के लिए एक ऐसा प्लान तैयार करने का निर्देश दिया, जिससे पर्यटन बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल सके।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपने परिजनों के साथ सरायकेला-खरसावां जिले के धातकीडीह जा रहे थे। इसी दौरान वह चांडिल डैम पहुंचे और वहां कुछ समय बिताया। डैम के चारों ओर फैली हरियाली, पानी और शांत वातावरण को देखकर मुख्यमंत्री ने इसकी खूबसूरती की सराहना की। उन्होंने कहा कि चांडिल डैम झारखंड की महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है और इसे पर्यटन के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाने की जरूरत है।

- Advertisement -

चांडिल डैम में बोटिंग से लेकर पर्यटकों की सुविधाओं तक होगा सुधार

चांडिल डैम के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने DC के साथ पर्यटन विकास से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इको-टूरिज्म की काफी संभावनाएं हैं। ऐसे में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चांडिल डैम में बोटिंग की व्यवस्था को अधिक आधुनिक और व्यवस्थित बनाने पर काम किया जाए। इसके साथ ही पर्यटकों के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाए, ताकि यहां आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिल सके।

मुख्यमंत्री ने डैम के जल प्रबंधन, चांडिल परियोजना के लंबित और चल रहे कार्यों में तेजी लाने तथा बिजली उत्पादन और उसके विकास से जुड़ी संभावनाओं पर भी कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

डैम के आसपास के गांवों में रोजगार बढ़ाने पर जोर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चांडिल डैम का पर्यटन के रूप में विकास होने से आसपास के गांवों और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों को भी फायदा पहुंचाने पर जोर दिया गया।

उन्होंने अधिकारियों को डैम और आसपास के इलाकों के विकास के लिए लंबी अवधि का प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने इस योजना में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने को कहा है। उनका निर्देश है कि पर्यटन सुविधाओं का विस्तार इस तरह किया जाए, जिससे डैम और आसपास के प्राकृतिक वातावरण को नुकसान न पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चांडिल डैम को बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाना चाहिए। इससे झारखंड के पर्यटन को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है।

इस दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी और विधायक कल्पना सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, कोल्हान के प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम, सरायकेला-खरसावां के DC नीतीश कुमार सिंह, चांडिल SDM नितिन शिवम गुप्ता समेत जिला प्रशासन और पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...