Homeझारखंडकोडरमा घाटी में रातभर फंसे रहे सैकड़ों मुसाफिर, सुबह बहाल हुआ ट्रैफिक

कोडरमा घाटी में रातभर फंसे रहे सैकड़ों मुसाफिर, सुबह बहाल हुआ ट्रैफिक

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: बिहार और झारखंड को जोड़ने वाली रांची-पटना लाइफलाइन NH-20 की कोडरमा घाटी रविवार पूरी रात भीषण जाम के भंवर में फंसी रही। करीब 15 घंटे तक गाड़ियों के पहिये पूरी तरह थमे रहे और सड़क के दोनों तरफ कई किलोमीटर तक यात्री बसों, भारी ट्रकों और छोटी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। रविवार देर शाम कोडरमा घाटी के जामसोती नाला के पास एक भारी वाहन का अचानक टायर फट गया, जिससे वह बीच सड़क पर ही खड़ा हो गया। इसके ठीक बाद पीछे आ रहीं चार से पांच अन्य गाड़ियां भी तकनीकी खराबी के चलते ब्रेकडाउन हो गईं, जिससे पूरी घाटी में ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह चोक हो गया।

रातभर परेशान रहे मुसाफिर

इस भीषण जाम के चलते सैकड़ों मुसाफिरों को अपनी पूरी रात सड़क पर ही काटनी पड़ी, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे। लंबे समय तक गाड़ियां अटकी रहने की वजह से लोगों को खाने-पीने और पानी जैसी बेसिक सुविधाओं के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई जरूरी काम से निकले यात्रियों और इमरजेंसी में अस्पताल जा रहे मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे पर हालात बिगड़ते देख कई चालकों ने अपना रूट डायवर्ट किया और पटना-गया-बरही मार्ग से होकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

- Advertisement -

क्रेन से बहाल ट्रैफिक

जाम की सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार पूरी रात पुलिस टीम के साथ घाटी में डटे रहे और मोर्चा संभाले रखा। पुलिस टीम ने जहां एक तरफ जाम में फंसे परेशान मुसाफिरों के लिए पीने के पानी का बंदोबस्त कराया, वहीं दूसरी तरफ सोमवार तड़के भारी क्रेन मंगवाकर खराब गाड़ियों को सड़क किनारे हटवाया। करीब 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह करीब 8 बजे NH-20 पर परिचालन पूरी तरह सामान्य हो सका। इधर, आए दिन लग रहे जाम से आजिज आ चुके स्थानीय लोगों ने जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत और कोडरमा घाटी में फोरलेन निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की पुरजोर मांग उठाई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...