Homeझारखंडकोडरमा में टेंट हाउस संचालक ने दुकान के अंदर फंदे से लटककर...

कोडरमा में टेंट हाउस संचालक ने दुकान के अंदर फंदे से लटककर की आत्महत्या

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गौशाला रोड स्थित बजरंग नगर चौक पर एक टेंट व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ‘खुशी टेंट हाउस’ के संचालक विनय यादव के रूप में हुई है। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जब उन्होंने अपनी ही दुकान के अंदर यह आत्मघाती कदम उठाया। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना तिलैया थाना पुलिस को दी।

विवाद के बाद दुकान में आकर बंद किया था शटर

प्राथमिक जानकारी और स्थानीय स्तर पर चर्चा के अनुसार, विनय यादव का घर पर पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह नशे की हालत में घर से निकलकर अपनी दुकान पहुंचे और अंदर से शटर बंद कर लिया। दुकान के भीतर ही उन्होंने फंदे से लटककर जान दे दी।

- Advertisement -

पुलिस कर रही आत्महत्या के कारणों की जांच

सूचना मिलने के बाद तिलैया थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...