Homeझारखंडकोडरमा में प्रिंसिपल के सस्पेंशन पर भड़कीं छात्राएं, सड़क से खींचकर वापस...

कोडरमा में प्रिंसिपल के सस्पेंशन पर भड़कीं छात्राएं, सड़क से खींचकर वापस स्कूल लाईं

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Koderma: कोडरमा जिले के सदर प्रखंड स्थित सीडी बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल शशि कुमार के सस्पेंशन की खबर मिलते ही छात्राएं पूरी तरह आक्रोशित हो गईं। बुधवार सुबह जैसे ही छात्राओं को यह जानकारी मिली कि उनके प्रिंसिपल को विभागीय लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है, वे क्लासेज छोड़कर कैंपस में जमा हो गईं और जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्राओं का साफ कहना है कि शशि सर के स्कूल में आने के बाद से पढ़ाई का माहौल बेहतर हुआ था और अन्य एक्टिविटीज में भी काफी सुधार आया था, ऐसे में उनका सस्पेंशन पूरी तरह गलत और दुर्भावना से प्रेरित है।

- Advertisement -

सड़क से खींच लाईं

हंगामे के बीच हालात उस वक्त और दिलचस्प हो गए जब प्रिंसिपल शशि कुमार अपनी कागजी औपचारिकताएं पूरी कर स्कूल से बाहर निकल रहे थे। उन्हें जाता देख छात्राओं ने स्कूल का मेन गेट खोल दिया और सड़क तक दौड़ लगाकर प्रिंसिपल को घेर लिया, जिसके बाद छात्राएं उन्हें सड़क से वापस स्कूल कैंपस के भीतर खींच लाईं। छात्राएं लगातार सस्पेंशन ऑर्डर तुरंत वापस लेने और प्रिंसिपल को बहाल करने की मांग पर अड़ी रहीं। छात्राओं के इस अप्रत्याशित कदम से मौके पर काफी देर तक गहमागहमी और अफरातफरी का माहौल बना रहा।

DEO का सख्त रुख

दूसरी तरफ इस प्रशासनिक कार्रवाई पर DEO मुकुल राज ने स्पष्ट किया कि प्रिंसिपल लगातार अपने काम में लापरवाही बरत रहे थे और उच्च अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मामले में तीन बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद ही नियमों के तहत सस्पेंशन का कदम उठाया गया है। इधर स्कूल में छात्राओं के उग्र हंगामे की सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत कराया।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...