Homeझारखंडश्री सम्मेद शिखर की पवित्रता और सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिला...

श्री सम्मेद शिखर की पवित्रता और सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिला जैन प्रतिनिधिमंडल!

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Shri Sammed Shikhar: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से सोमवार को भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महासभा के एक शिष्टमंडल ने रांची स्थित लोक भवन में औपचारिक मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने गिरिडीह जिले में स्थित जैन धर्म के सर्वोच्च और पवित्र तीर्थ ‘श्री सम्मेद शिखर’ की धार्मिक पवित्रता, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने के संबंध में राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिष्टमंडल ने उल्लेख किया कि यह पावन पर्वतराज करोड़ों जैन श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां 24 में से 20 तीर्थंकरों समेत अनगिनत सिद्धात्माओं ने मोक्ष प्राप्त किया है। ऐसे में इस तीर्थराज की धार्मिक गरिमा और प्राकृतिक स्वरूप की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाना आवश्यक है।

तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर सुविधाओं के लिए राज्यपाल से हस्तक्षेप का आग्रह

शिष्टमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि पर्वतराज एवं पूरे तीर्थ क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और सभी प्रवेश मार्गों पर जांच एवं निगरानी बढ़ाई जाए। इसके साथ ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा सहायता और आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से इस संवेदनशील विषय पर राज्य सरकार और संबंधित जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की, ताकि सभी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा, भक्तिभाव और निर्भीक होकर तीर्थराज सम्मेद शिखर जी की वंदना कर सकें।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...