Homeझारखंडजमशेदपुर में 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

जमशेदपुर में 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Jamshedpur News: जमशेदपुर में नशीले पदार्थों के अवैध सिंडिकेट के खिलाफ पुलिस का फुल-ऑन एक्शन मोड जारी है। इसी कड़ी में SSP को मिली सटीक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 14 स्थित फॉरेस्ट एरिया में जबरदस्त स्ट्राइक की। 1 नवंबर की शाम को मिली पुख्ता खबर के बाद पुलिस बल ने इलाके की सख्त घेराबंदी की और रात करीब 8 बजे शेड के आसपास संदिग्ध हलचल देखते ही अचानक धावा बोल दिया।

भागते हुए पकड़े गए आरोपी

पुलिस टीम को अपनी ओर आते देख शेड के पास खड़े दो संदिग्ध युवक घबराकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने लगे। मौके पर मुस्तैद जवानों ने बिना वक्त गंवाए पीछा किया और दोनों को दौड़ाकर धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मनमीत सिंह और आनंद राज विद्यार्थी के रूप में हुई। दोनों युवक सुनसान इलाके का इस्तेमाल ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और डीलिंग के लिए सेफ जोन की तरह कर रहे थे।

- Advertisement -

64 पुड़िया ड्रग्स बरामद

जांच और तलाशी के दौरान मनमीत सिंह के पास से 36 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 2.82 ग्राम) और ₹310 कैश बरामद हुआ। वहीं दूसरे आरोपी आनंद राज विद्यार्थी की जेब से 28 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 2.11 ग्राम) और ₹220 नकद मिले। पुलिस ने कुल 4.93 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹530 नकद जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेजेस खंगाल रही है, ताकि शहर में ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...