
Police Officer Death: झारखंड पुलिस के सीनियर और तेजतर्रार इंस्पेक्टर आभाष का लंबी बीमारी के बाद हैदराबाद में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर आते ही पूरे पुलिस डिपार्टमेंट और सहयोगियों में गहरा शोक छा गया।
1994 बैच के अधिकारी, कई थानों की संभाली थी कमान
दिवंगत आभाष 1994 बैच के पुलिस अधिकारी थे। अपनी सर्विस के दौरान उन्होंने रांची के कांके और रातू समेत कई अहम थानों में बतौर थाना प्रभारी बेहतरीन सेवाएं दीं। वे अपनी मुस्तैद कार्यशैली, निष्ठा और मिलनसार स्वभाव की वजह से पुलिस महकमे के साथ-साथ आम लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे। उनके साथी पुलिस अधिकारियों ने उनके निधन को पूरे विभाग के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान बताया है।



