
Ranchi: झारखंड वन विभाग ने शोध एवं मूल्यांकन से जुड़ी परियोजनाओं के संचालन के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। ये सभी पद पूरी तरह अस्थायी और परियोजना आधारित हैं, जिनका कार्यकाल संबंधित प्रोजेक्ट की अवधि पूरी होते ही स्वतः समाप्त हो जाएगा।
इन पदों पर होगी अभ्यर्थियों की नियुक्ति
जारी विज्ञापन के अनुसार कुल छह पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें रिसर्च एसोसिएट का एक पद, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट के दो पद, प्रोजेक्ट एसोसिएट के दो पद और लैब टेक्नीशियन का एक पद शामिल है। इन पदों के जरिए विभाग की शोध परियोजनाओं को गति दी जाएगी।

21 नवंबर को रांची के वन भवन में इंटरव्यू
इन सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन 21 नवंबर को रांची स्थित वन भवन में तय किया गया है। इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच मौके पर पहुंचकर अपना निबंधन कराना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर नहीं मिलेगा।


