
Rajpura News: अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में पंजाब के राजपुरा के पास अचानक आग लग गई। दोपहर करीब 1:10 बजे राजपुरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर बसंतपुरा और सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के बीच इंजन की तरफ से पांचवें डिब्बे से धुआं और लपटें उठने लगीं। धुआं देखते ही लोको पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद ट्रेन में मौजूद यात्री समय रहते नीचे उतर आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
*राजपुरा,अंबाला,पंजाब कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भयंकर आग,,,,बहुत दर्दनाक हादसा,,शायद काफी लोगों की मौत भी हुई है,,,,,,बहुत दर्दनाक हादसा,,,,ईश्वर सभी मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें।।😭😭😭😭😭🙏🙏🙏🙏*
#train
#indianrailways
@highlight https://t.co/R0jjiVLpUW— Rishi Ajnoti (@RishiAjnoti) November 6, 2026
4 जनरल डिब्बे प्रभावित, शॉर्ट सर्किट का अंदेशा
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के चार अनारक्षित (जनरल) कोच आग की चपेट में आए। इनमें से तीन डिब्बे पूरी तरह प्रभावित हुए हैं, जबकि चौथे डिब्बे को आंशिक नुकसान पहुंचा है। मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीम ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पा लिया। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि रेलवे की तकनीकी टीम इसकी पूरी जांच कर रही है।

यात्रियों के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशंजित सिंह ने बताया कि इस घटना में किसी भी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाना है। इसके लिए ट्रैक से करीब 500 मीटर दूर स्थित नजदीकी स्टेशन से दूसरी वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था की गई है, ताकि सभी यात्री सुरक्षित अपने सफर पर आगे बढ़ सकें।


