Homeझारखंडखूंटी में झारखंड पुलिस की हवलदार गौरी बड़ाईक का निधन

खूंटी में झारखंड पुलिस की हवलदार गौरी बड़ाईक का निधन

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Khunti news: खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडाकेल गांव निवासी झारखंड पुलिस की 58 वर्षीय महिला हवलदार गौरी बड़ाईक का मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। वह गिरिडीह जिला बल में हवलदार के पद पर सेवारत थीं। परिजनों के अनुसार वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और इसी वजह से अपने पैतृक आवास कोडाकेल में स्वास्थ्य लाभ ले रही थीं। मंगलवार को अचानक घर के बाथरूम में पैर फिसलने से वह गिरकर अचेत हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया ले गए, जहां डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

हवलदार के निधन की सूचना मिलते ही रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार और पुलिस अवर निरीक्षक कंचन कुमार कुशवाहा तुरंत अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसके उपरांत पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेजा। आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं और पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। गौरी बड़ाईक के असामयिक निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस एसोसिएशन की ओर से पुलिस लाइन परिसर में दिवंगत हवलदार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई, जहां साथी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...