Homeझारखंडगम्हरिया दुष्कर्म कांड पर बवाल, तोरपा से खूंटी तक सड़क पर उतरी...

गम्हरिया दुष्कर्म कांड पर बवाल, तोरपा से खूंटी तक सड़क पर उतरी BJP

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Khunti News: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अंतर्गत गम्हरिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। वारदात में पुलिस कांस्टेबल नीरज लकड़ा पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को भाजपा खूंटी जिला इकाई और तोरपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पुख्ता करने की मांग उठाई।

‘रक्षक पर ही आरोप लगना गंभीर और चिंताजनक’

जिला मुख्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन पर आम जनता की हिफाजत और महिलाओं के सम्मान की रक्षा का दायित्व होता है। ऐसे में खाकी वर्दी पहने किसी पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म जैसा जघन्य आरोप लगना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है। इससे कानून-व्यवस्था और पुलिस महकमे के प्रति जनता का विश्वास डगमगाता है।

- Advertisement -

भाजपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन सरकार इस पर संवेदनहीन बनी हुई है। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने, पीड़िता को न्याय व सुरक्षा देने और आरोपित कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने दो टूक कहा कि महिलाओं की गरिमा के सवाल पर पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

तोरपा में भी फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

इधर, तोरपा प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर भाजपा तोरपा मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने ‘हेमंत सोरेन हाय-हाय’ के नारे लगाए और गम्हरिया कांड के दोषियों को तत्काल सलाखों के पीछे भेजने की मांग की। नेताओं ने कहा कि यदि ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर मिसाल कायम नहीं की गई, तो भविष्य में अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा।

प्रदर्शन में प्रमुख नेताओं की रही मौजूदगी

खूंटी में आयोजित विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला महामंत्री रूपेश जायसवाल, पूर्व जिला महामंत्री संजय साहू, जिला मंत्री प्रियांक भगत, कंचन सिंह, योगेंद्र नायक, लखींदर नायक, बाबलू ठाकुर, आशीष कुमार, भीम साहू और सत्यम मिश्रा शामिल थे। वहीं तोरपा के कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष जायसवाल, शशांक शेखर राय, नीरज जायसवाल, रामानंद साहू, हरि साहू, रुपेश गुप्ता, तुलसी हजाम और आलोक जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...