Homeझारखंडकोडरमा में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने मजदूर को कुचला, मौत

कोडरमा में तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने मजदूर को कुचला, मौत

Published on

spot_img
spot_img

Koderma News: कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना नेशनल हाईवे (NH-20) स्थित गुमो चौक पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 55 वर्षीय मजदूर रामकिशुन यादव रोज की तरह चाय पीने चौक की ओर जा रहे थे, तभी झुमरी तिलैया की दिशा से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार उन्हें करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

- Advertisement -

RIMS ले जाने के क्रम में बरही के पास मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हाईवे जाम

- Advertisement -

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल रामकिशुन को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए RIMS रांची रेफर कर दिया। हालांकि, बरही के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग और गुमो चौक पर लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए NH-20 को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

तिलैया पुलिस और CO ने समझाकर खुलवाया जाम, फरार चालक की तलाश शुरू

घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस और CO मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन देकर काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार अर्टिगा चालक की तलाश में जुट गई है।

ताज़ा ख़बरें...

गिरिडीह में दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रमुख प्रवीण राय की मां तापेश्वरी देवी का निधन

Giridih News: गिरिडीह में दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण राय...

सिर्फ नारे लगाने पर ₹10 हजार का मुचलका? AISA अध्यक्ष नेहा बोरा केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला कल

Neha Bora: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की प्रेसिडेंट नेहा बोरा के पर्सनल बॉन्ड...

डिलीवरी के बाद 40 दिन मर्द कैसे सब्र करें, मुफ्ती तारिक मसूद के बयान पर पाकिस्तान में बवाल

Mufti Tariq Masood: पाकिस्तान के चर्चित इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद अपने एक बेहद...

बुरी आत्मा भगाने के नाम पर 73 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म, 61 साल का दोषी जेल में ही...

Kerala High Court: केरल हाईकोर्ट ने 73 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म...

ये भी पढ़ें...