Homeझारखंडगुमला में जुआ माफिया पर बड़ा एक्शन, सवा लाख कैश के साथ...

गुमला में जुआ माफिया पर बड़ा एक्शन, सवा लाख कैश के साथ 19 गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

  Gumla:  गुमला जिले में अवैध जुआ और सट्टेबाजी के नेटवर्क पर पुलिस ने करारी चोट की है। पालकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत सनबिराटांड़ में चल रहे एक बड़े जुआ अड्डे पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई में मौके से 19 लोगों को ताश के पत्तों पर लाखों का दांव लगाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिछले काफी दिनों से इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध जुए की महफिलें सज रही थीं, जिसमें इलाके के कई रसूखदार चेहरे शामिल हो रहे थे।

सवा लाख नकदी, 17 मोबाइल और कई गाड़ियां बरामद

बसिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवशंकर मरांडी के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने जुए के फड़ से 1.22 लाख रुपये नकद बरामद किए। इसके साथ ही मौके से 20 से अधिक ताश की गड्डियां, 17 स्मार्टफोन और 3 मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं। पुलिस की अचानक घेराबंदी देखकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद जवानों ने चारों तरफ से घेरकर सभी को दबोच लिया।

- Advertisement -

इलाके के कई जाने-माने नाम भी सूची में शामिल

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अनमोल सिंह, श्याम सुंदर साहू, गुड्डू कुमार, हेमंत नायक, बलदेव साहू, तारकेश्वर सिंह, मनीष कुमार सिंह, भोला ठाकुर, रणविजय महतो, शक्ति केसरी, जितेंद्र कुमार लाल, राजेश कुमार गुप्ता, सुमित कुमार, अमर केसरी, चंदन केसरी, मुकेश ठाकुर, धनंजय मिश्रा, विशाल गुप्ता और किशोर साहू शामिल हैं। ये सभी आरोपी पालकोट और आसपास के क्षेत्रों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनमें कई स्थानीय तौर पर जाने-पहचाने चेहरे शामिल हैं, जिसकी वजह से पूरे इलाके में यह गिरफ्तारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

नशे और जुए के ठिकानों पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

बसिया एसडीपीओ शिवशंकर मरांडी ने स्पष्ट किया कि इलाके में अवैध जुआ, सट्टेबाजी और मादक पदार्थों के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और ग्रामीण या सुदूर इलाकों में छिपकर गैरकानूनी धंधा चलाने वालों पर सीधी नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के जुआ संचालकों और असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...