Homeझारखंडगुमला की नाबालिग को 20 हजार में बेचा, राजस्थान में अधेड़ से...

गुमला की नाबालिग को 20 हजार में बेचा, राजस्थान में अधेड़ से कराई जबरन शादी

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

   Gumla: गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड से मानव तस्करी का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय आदिवासी किशोरी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर राजस्थान में एक 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति के हाथों 20 हजार रुपये में बेच दिया गया। पीड़िता के पिता के अनुसार इसी वर्ष जुलाई माह में बिशुनपुर प्रखंड के बिरीटोली निवासी जतरी उरांव उनकी बेटी को अच्छी नौकरी और बेहतर जिंदगी का झांसा देकर दिल्ली ले गई थी।

दिल्ली से राजस्थान ले जाकर 20 हजार में किया सौदा

पिता का आरोप है कि दिल्ली ले जाने के बाद किशोरी को सुनीता लोहरा नामक महिला के घर पर छोड़ दिया गया, जहां उसे एक चाल में घरेलू काम पर लगा दिया गया। इसके बाद सितंबर माह में सुनीता लोहरा किशोरी को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले गई। वहां उसने एक 45 वर्षीय व्यक्ति के हाथों किशोरी का 20 हजार रुपये में सौदा कर दिया। उस व्यक्ति ने किशोरी के साथ अपने घर में जबरन शादी कर ली। विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की जाती थी और अधेड़ व्यक्ति लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।

- Advertisement -

मौका पाकर भागी, बस और ट्रेन पकड़कर पहुंची अपने गांव

पीड़िता के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले रात के अंधेरे में मौका पाकर वह उस घर से दो हजार रुपये लेकर किसी तरह बाहर निकल भागी। वहां से वह बस पकड़कर पहले दिल्ली पहुंची और फिर ट्रेन के जरिए रांची आई। रांची से गुमला होते हुए किशोरी आखिरकार अपने पैतृक गांव पहुंची और रोते-बिलखते परिजनों को अपनी पूरी आपबीती सुनाई। किशोरी की दर्दनाक दास्तां सुनकर परिजन सन्न रह गए।

पिता ने थाने में दिया आवेदन, जांच के बाद होगी प्राथमिकी

घटना के बाद पीड़िता के पिता ने बिशुनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में कुछ तकनीकी त्रुटियां थीं, जिन्हें सुधारने के लिए परिजनों को कहा गया है। सुधार होते ही विधिवत प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...