Homeभारतनोरा फतेही को राउज एवेन्यू कोर्ट से नया समन, 6 नवंबर को...

नोरा फतेही को राउज एवेन्यू कोर्ट से नया समन, 6 नवंबर को पेश होने का आदेश

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Mumbai: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 200 करोड़ रुपये के बहुचर्चित रंगदारी मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को नए सिरे से समन जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 6 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने का कड़ा निर्देश दिया है। सोमवार को सुनवाई के दौरान जब दिल्ली पुलिस ने बताया कि समन भेजे जाने के बाद भी अभिनेत्री की मौजूदगी को लेकर कोई जानकारी नहीं है, तो नोरा के वकील ने पेशी से छूट की अर्जी लगाई। इस पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए वकील को फटकार लगाई और दो टूक कहा कि नोरा इस केस में अहम गवाह हैं और उनका यह रवैया ठीक नहीं है, इसलिए कोर्ट को बिल्कुल हल्के में न लिया जाए।

200 करोड़ की ठगी

यह पूरा मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा रोहिणी जेल में बंद रहने के दौरान चलाए गए बड़े वसूली रैकेट से जुड़ा है। आरोप है कि सुकेश ने खुद को सीनियर सरकारी अधिकारी बताकर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से करीब 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी। उसने उनके पति को जेल से रिहा कराने का झांसा देकर यह भारी-भरकम रकम वसूली थी। इस हाई-प्रोफाइल मामले की विस्तृत जांच दिल्ली पुलिस की EOW विंग ने की है और आरोपियों के खिलाफ कड़े MCOCA कानून के तहत चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

- Advertisement -

गवाह बनीं नोरा

जांच के दौरान नोरा फतेही से सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल के साथ संबंधों को लेकर पूछताछ की गई थी। नोरा ने जांच एजेंसी को बताया था कि उनकी बातचीत केवल सुकेश की पत्नी के जरिए ही हुई थी। इसके अलावा दिसंबर 2020 में चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर भी उनसे पूछताछ हुई थी। पहले उनका बयान CrPC के Section 164 के तहत दर्ज कराया गया था और बाद में जांच एजेंसी ने उन्हें पूरक चार्जशीट में गवाह बनाया। अब अदालत में उनके आधिकारिक बयान दर्ज करने के लिए 6 नवंबर की तारीख मुकर्रर की गई है।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...