Homeझारखंडधनतेरस पर रांची मेन रोड में नहीं फंसेगा जाम, तैयार हो रहा...

धनतेरस पर रांची मेन रोड में नहीं फंसेगा जाम, तैयार हो रहा नया ट्रैफिक प्लान

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

Ranchi: धनतेरस और दीपावली पर राजधानी रांची के बाजारों में लगने वाले भारी जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों और व्यापारियों को राहत देने के लिए फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) और ट्रैफिक DSP रमाकांत रजक की अगुवाई में पुलिस टीम ने मेन रोड का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों की सुचारू आवाजाही, वन-वे व्यवस्था और वैकल्पिक पार्किंग के विकल्पों पर विस्तार से मंथन किया गया।

जिला स्कूल और वेंडर मार्केट बनेंगे अस्थायी पार्किंग स्थल

निरीक्षण के दौरान मेन रोड पर गाड़ियों का दबाव कम करने के लिए खाली जगहों को पार्किंग में तब्दील करने पर चर्चा हुई। जिला स्कूल मैदान, रांची विश्वविद्यालय परिसर और डेली मार्केट स्थित वेंडर मार्केट सहित आसपास की अन्य खुली जगहों को अस्थायी पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल करने की योजना बनाई जा रही है। इसके साथ ही चेंबर की ओर से सुझाव दिया गया कि मेन रोड से जुड़ने वाली विष्णु गली, लालजी हिरजी रोड और राधेश्याम गली जैसी व्यस्त गलियों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए, ताकि मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति न बने।

- Advertisement -

चर्च रोड में तीनपहिया और चारपहिया वाहनों पर रोक का प्रस्ताव

त्योहार के दौरान चर्च रोड के संकरे इलाके में भारी भीड़ को देखते हुए वाहनों की आवाजाही को लेकर कड़ा प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत मेन रोड से काली मंदिर चौक होते हुए चर्च रोड और विक्रांत चौक की तरफ जाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा और कारों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने का सुझाव है। वहीं, चर्च रोड सेकेंड स्ट्रीट और विक्रांत चौक की ओर से निकलने वाले वाहनों को डॉ. फतेउल्लाह रोड और वूल हाउस की तरफ से डायवर्ट करने की योजना है। पुलिस और चेंबर के बीच सहमति बनी है कि आपसी तालमेल से तैयार पूरा ट्रैफिक प्लान धनतेरस से ठीक दो दिन पहले जारी कर दिया जाएगा।

कारोबार और सुविधा दोनों का रखा जाएगा ख्याल

चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि धनतेरस और दिवाली का समय व्यापारियों और ग्राहकों दोनों के लिए बेहद अहम होता है। उनका उद्देश्य है कि लोग बिना किसी झंझट के बाजार आएं और खरीदारी कर सकें। इसके लिए सिर्फ पाबंदियां लगाने के बजाय व्यवस्थित पार्किंग और वन-वे जैसे व्यावहारिक कदम उठाने जरूरी हैं। वहीं, सह सचिव अमित शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है जिससे बाजार का व्यापार भी बढ़िया चले और आम जनता को घंटों जाम में न जूझना पड़े।

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...