Homeबिहारएनटीपीसी कहलगांव में धूमधाम से मना 52वां स्थापना दिवस, परियोजना प्रमुख ने...

एनटीपीसी कहलगांव में धूमधाम से मना 52वां स्थापना दिवस, परियोजना प्रमुख ने किया ध्वजारोहण

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

एनटीपीसी कहलगांव में शनिवार को 52वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में परियोजना प्रमुख रविंद्र शर्मा ने एनटीपीसी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और सृष्टि समाज की पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में प्रचालन एवं अनुरक्षण के महाप्रबंधक मनोरंजन परिड़ा, महाप्रबंधक (रसायन) विकास चक्रवर्ती और सीआईएसएफ कमांडेंट भारती नंदन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

परियोजना की उपलब्धियों और विकास कार्यों पर डाला प्रकाश

ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख रविंद्र शर्मा ने कहलगांव परियोजना की प्रमुख उपलब्धियों, महत्वपूर्ण गतिविधियों और विकास के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। उन्होंने स्थापना दिवस पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्र निर्माण में एनटीपीसी की भूमिका अहम

अपने संबोधन में शर्मा ने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक प्रगति में एनटीपीसी के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रतिबद्धता, कार्यकुशलता, नवाचार और सामूहिक प्रयासों से ही संस्थान विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

उन्होंने कर्मचारियों से भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया।

सीएमडी गुरदीप सिंह के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण

समारोह के दौरान एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। अपने संदेश में उन्होंने संगठन की भावी प्राथमिकताओं, कार्यसंस्कृति में निरंतर सुधार और उत्कृष्टता हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला।

सीएमडी के संबोधन से प्रेरित होकर कर्मचारियों ने संस्थागत प्रणालियों और कार्यप्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में सार्थक पहल करने का संकल्प लिया।

उपलब्धियों के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए भी प्रतिबद्धता

एनटीपीसी कहलगांव के पीआरओ सह नैगम संचार प्रबंधक चेव्वाकुला श्रीकांत ने बताया कि 52वां स्थापना दिवस संस्थान की गौरवशाली विरासत, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य के संकल्प का प्रतीक रहा। इस अवसर पर तकनीकी उत्कृष्टता को बढ़ावा देने, नई उपलब्धियां हासिल करने और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में निरंतर योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

(अतीश दीपंकर की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...