Homeबिहारपटना के बाढ़ में 18 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,...

पटना के बाढ़ में 18 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार संदिग्ध हिरासत में

Published on

spot_img
spot_img
- Advertisement -

बाढ़: पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना दीपावली की रात की बताई जा रही है। पीड़िता की बहन के बयान के अनुसार, दोनों बहनें अपने पिता को खोजने घर से निकली थीं। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने बड़ी बहन को पकड़कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि छोटी बहन को पिस्तौल दिखाकर चुप रहने के लिए डराया।

जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात करीब 11 बजे तक जब उनके पिता घर नहीं लौटे, तो पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ उन्हें खोजने निकली। घर से करीब आधा किलोमीटर दूर दूसरे गांव के चार युवकों ने कथित तौर पर दोनों बहनों को घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा बांध दिया और उसकी छोटी बहन को हथियार दिखाकर शोर नहीं मचाने की धमकी दी।

- Advertisement -

सुनसान सड़क पर ले जाकर वारदात का आरोप

पीड़िता की बहन के मुताबिक, आरोपी दोनों को घर से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित सुनसान ग्रामीण सड़क पर ले गए। वहां चारों युवकों ने कथित तौर पर बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। छोटी बहन ने अपनी आंखों के सामने यह घटना देखी, लेकिन हथियार के डर से विरोध नहीं कर सकी।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे बाद, रात लगभग एक बजे पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

डायल 112 पर दी गई सूचना, मेडिकल जांच के लिए भेजी गई पीड़िता

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता की बहन ने रात करीब एक बजे डायल 112 पर फोन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मामले में चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच के विस्तृत निष्कर्ष सामने आना बाकी है।

मां की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही थी युवती

बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां का करीब दो वर्ष पहले निधन हो गया था। परिवार में चार बहनें और एक भाई हैं। पीड़िता सबसे बड़ी बेटी है। मां की मृत्यु के बाद उसकी पढ़ाई छूट गई थी और वह घर की जिम्मेदारियां संभाल रही थी।

घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट)

ताज़ा ख़बरें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...

धनबाद में दिवाली पर सड़क हादसों में पांच की गई जान, 38 अस्पताल में भर्ती

Dhanbad news: दीपावली के पावन त्योहार के दौरान धनबाद जिले में बेकाबू रफ्तार और...

ये भी पढ़ें...

रांची में यहां फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर, NHAI ने हाईकोर्ट को दी जानकारी

Jharkhand High Court: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) फिलहाल रांची के रामपुर बाजार स्थित 'राजहंस...

हरमू में रंगे हाथ पकड़े गए थे बदमाश, पुलिस ने अदालत में सौंपी चार्जशीट

Ranchi news: राजधानी रांची के हरमू फ्रूट मार्केट में ट्रक चालक के साथ चाकू...

रांची में यहां 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुंहबोले चाचा पर लगा आरोप

Ranchi: राजधानी के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत तमाड़ थाना इलाके में नौ वर्षीय एक बच्ची...